Search This Blog

Saturday, June 2, 2018

Parmanu The Story of Pokhran Review


Parmanu : The Story of Pokhran


Superpowers ये शब्द सुन कर ही सबसे पहले जिस देश का नाम दिमाग़ में आता हैं वो हैं America| और क्यूँ ना हो आख़िरकार उनके पास सबसे ज़्यादा advance weaponry हैं और पूरी दुनिया इस बात को मानती भी हैं| उनके पास CIA, NSA जैसी agencies हैं, जो दुनिया के किसी भी कोने में हो रहे किसी भी काम के बारे में पता कर सकती हैं, वो सबसे पहला देश हैं जिसने nuclear test किया और एक नही 100 से भी ज़्यादा और America के बाद आता हैं China जो हमेशा से ही भारत का दुश्मन रहा हैं, भारत कुछ भी करे चीन की हमेशा कोई ना कोई प्रतिक्रिया रहती ही हैं| और अंत में आता हैं Pakistan पूरी दुनिया भारत और Pakistan की दुश्मनी के किस्से जानती हैं| जब America और चीन nuclear tests कर चुके होते हैं तब भारत को भी समझ जाता हैं की अगर अगर बाकी देशो के दबदबे से बचना हैं तो उन्हे भी कुछ करना होगा, | पर आख़िर इस चीज़ को करेगा कौन? और कैसे? इसी के उपर हैं फिल्म Parmanu: The Story ofPokhran| फिल्म में हैं John Abraham, Diana Penty और Boman Irani| फिल्म का निर्देशन किया हैं Abhishek Sharma जो पहले Tere Bin Laden भी direct कर चुके हैं| फिल्म का trailer आप यहा देख सकते हैं

Film की कहानी कुछ ऐसी हैं कि भारत भी nuclear tests करना चाहता हैं लेकिन सबसे बड़ी समस्या हैं अमेरिका की Lacrosse Satellite| कहते हैं कि america की बनाई हुई इस satellite में इतनी क्षमता हैं की वो धरती पर खड़े इंसान की घड़ी में देख सकती हैं, और ये काम सिर्फ़ दिन में ही नही रात को भी कर सकती हैं, यही हैं सबसे बड़ी दिक्कत की कैसे भारत उस satellite से बच कर ये प्रयास हैं| काम दिया जाता हैं Ashwat Raina को जो कि भारत सरकार द्वारा 1995 में इसी प्रयास को करने में असफल होने पर निकाले जा चुके हैं| 1998 में फिर एक बार उन्हे बुलाया जाता हैं, जब अटल बिहारी वाजपयी की सरकार सत्ता में आती हैं| इस बार उन्हे एक आखरी मौका दिया जाता हैं, और ये कहानी उसी मौके की हैं|
इस काम को अंजाम देने में 2 बड़े लोगो का हाथ था पहले थे Dr. A.P.J. Abdul Kalam और R. Chidambaram |
फिल्म में बीच बीच में बहुत से ऐसे मौके आते हैं जो आपको हैरान कर देते हैं| हैरान इस बात से कि कैसे उस satellite से बच कर भारत ने वो test किए. और एक नही 3 और वो भी एक साथ| पूरी दुनिया को पता भी नही चला और भारत ने बिना किसी की नज़र में आए वो 3 nuclear tests एक साथ कर डाले| America की ख़ुफ़िया agency CIA ने ये ग़लती मानी की उनसे एक बहुत बड़ी चुक हुई हैं, और उन्होने उस वक़्त  इसे "colossal failure" कहा
जब भी हम कोई ऐसी movie देखते हैं जिसमे भारत के लोगो के किए हुए कुछ ऐसे किस्से दिखाए जाते हैं तो आपको आश्चर्य के साथ साथ गर्व भी होता हैं आप अपने मॅन में यही सोचते हैं कि मैं उस देश का नागरिक हू जिसने सन 1998 में America जैसे देश को बेवकूफ़ बनाया हुआ हैं, होगा America महान लेकिन भारत भी किसी से कम नही ये कहानी भी इसी बारे में हैं|
कहानी में एक चीज़ हैं जो थोड़ी bore करती हैं और वो हैं drama अगर कहानी को सीधा सीधा facts के आस पास ही रखा जाता तो ज़्यादा सही रहता क्यू कि बहुत से ऐसे मौके आते हैं जब बीच में drama कुछ ज़्यादा ही जाता हैं आप यही सोचते हैं की जल्दी से मुद्दा आए ये drama ख़त्म हो|अगर इस drama वाली बात को side में रख दिया जाए तो movie सही हैं, एक बार देखी जा  सकती हैं, entertainment के लिए ना सही तो सिर्फ़ ये जान ने के लिए ही कि भारत क्या क्या कर सकता हैं और क्या कर कर चुका हैं|    

No comments:

Post a Comment